- शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग - May 2, 2024
- कौन लगा रहा है उत्तराखंड के जंगलों में आग? 761 मामले दर्ज, 52 गिरफ्तार! अब कार्रवाई की तैयारी - May 2, 2024
- मध्यप्रदेश में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई पन्ना की भाजपा नेता सारिका खटीक - May 2, 2024
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। करिश्मा-वरुण की शादी की फर्स्ट फोटो सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस लाइट पिंक लहंगे में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं करिश्मा के पति वरुण बंगेरा व्हाइट कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं। वरुण ने करिश्मा के लहंगे से मैच करती हुई पगड़ी बांध रखी है। बता दें कि कपल ने गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। शादी के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स कपल को बधाई दे रहे हैं।
इससे पहले शुक्रवार को करिश्मा (Karishma Tanna) की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। मेहंदी सेरेमनी के दौरान करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) एक कुर्सी पर बैठकर मुस्कुराती नजर आई थीं। वहीं वरुण हेयर ड्रायर से उनके पैरों में लगी मेहंदी सुखाते दिख रहे थे। फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी में करिश्मा तन्ना यलो कलर की ड्रेस में नजर आईं। करिश्मा-वरुण की शादी गोवा के एक फाइव स्टार होटल में हुई। कोरोना को देखते हुए शादी में ज्यादा मेहमानों को इनवाइट नहीं किया है। खबरों की मानें तो शादी में दोनों के घरवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
डेढ़ साल से डेट कर रहे करिश्मा-वरुण :
करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और वरुण बंगेरा एक-दूसरे को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं। पिछले साल ही दोनों ने सगाई की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमेन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी। दोनों सुवेद की एक पार्टी में मिले थे, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया।
बिजनेसमैन हैं करिश्मा के होनेवाले दूल्हेराजा :
वरुण बंगेरा (Varun Bangera) मुंबई के रहने वाले हैं। इसके साथ ही वो बिजनेसमैन भी हैं। वो VB क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। वरुण की पढ़ाई कनाडा के ओटावा यूनिवर्सिटी से हुई है। उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रैजुएशन किया है।