पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़/लुधियाना। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में लोगों को भयानक कोल्ड डे के कहर का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद ही कुछ राहत मिल सकती है। 21 जनवरी से हल्की बूंदाबांदी और 22 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। वीरवार भी बादल रहने की संभावना है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। उधर कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में कम-से-कम तापमान जमाव बिंदु के आस-पास दर्ज किया गया।