न लालू यादव की चाल, न हेमंत की राह… जेल गए केजरीवाल ने खेला अलग दांव

Neither Lalu Yadav's move, nor Hemant's path... Kejriwal, who went to jail, played a different bet.
Neither Lalu Yadav's move, nor Hemant's path... Kejriwal, who went to jail, played a different bet.
इस खबर को शेयर करें

पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल, लालू यादव और हेमंत सोरेन की राह पर नहीं चलते हुए जेल से की सरकार चलाएंगे। कानूनी तौर पर, दोषी साबित होने तक उन्हें पद से अयोग्य नहीं माना जाएगा। लेकिन जेल से शासन करना व्यावहारिक रूप से चुनौतीपूर्ण होगा। उन्हें जेल प्रशासन से बार-बार अनुमति और सहायता की जरूरत होगी। केजरीवाल किसी भरोसेमंद को भी सरकार की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जैसे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने जेल जाने पर किया था। और हाल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। हालांकि सोरेन ने अपनी पत्नी को सीएम न बनाकर अपने भरोसेमंद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी थी।

जेल जाने पर लालू ने राबड़ी देवी को बना दिया था सीएम
बात साल 1996 की है। बिहार में लालू यादव मुख्यमंत्री थे। उन पर चारा घोटाले का आरोप लगा। सीबीआई ने लालू यादव पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। सीबीआई ने जून, 1997 को लालू यादव और अन्य 55 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। लालू यादव पर किसी भी वक्त गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। ऐसे में जेल जाने से पहले लालू यादव ने अपनी कुर्सी के लिए उत्तराधिकारी खोजना शुरू किया। लालू यादव ने अपनी करीबी नेताओं से सलाह-मशवरा करके अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी दी थी। उस वक्त राबड़ी देवी न तो चुनाव लड़ी थीं, और ना ही राजनीति में थी। उस वक्त राबड़ी देवी ने सत्ता तो संभाल ली, लेकिन पर्दे के पीछे से जेल में बंद लालू यादव ही सरकार चलाते रहे। बाद में 1997 से 2005 तक राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रही थीं।

क्या सुनीता केजरीवाल बनेंगी सीएम?
केजरीवाल के जेल जाने पर सवाल उठने लगा है क्या सुनीता केजवाली सीएम बनेंगी। दरअसल बीजेपी लंबे समय से ये दावा करती आ रही है कि अगर अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो वह सरकार बचाने के लिए अपनी पत्नी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना देंगे, जैसे लालू यादव ने जेल जाने पर राबड़ी देवी को बनाया है। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। आप नेता आतिशी ने मीडिया के सामने आकर ये बयान दिया कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देगें और जेल से ही सरकार चलाएंगे।

क्या जेल से चल सकती है सरकार?
जेल जाने पर बिना आरोप सिद्ध हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा, ऐसा संविधान में नहीं लिखा है। हालांकि जेल से सरकार चलाने में होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखकर ली लालू यादव हों या हेमंत सोरेन, इन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल मुख्यमंत्री का काम सिर्फ कागज पर साइन करना नहीं होता है। मुख्यमंत्री के पास अधिकारियों से मशवरा करना, कैबिनेट मीटिंग, सहित कई काम रहते हैं, जो जेल में रहते हुए संभव नहीं है।