- सडक पर बेकाबू हुआ ट्रक, कई वाहन रौंदे, स्कॉर्पियो पर पलटा, 6 की मौत, नजारा देख दहले लोग - April 30, 2024
- तलाक के बाद ढोल बाजे के साथ ससुराल से विदा हुई पत्नी, दरवाजे पर बांध आई शादी वाली चुनरी - April 30, 2024
- शादी है या फिर WWE? वरमाला डालने के लिए दूल्हे ने लगाई सोफे से छलांग, स्टेज से बाहर गिरी दुल्हन - April 30, 2024
कोटा। दिल्ली में शनिवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में मीडिया के जरिए पार्टी की फजीहत करने वाले पार्टी नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कड़ी नसीहत दी है। लेकिन उसी पार्टी के पूर्व पंचायती राज मंत्री व सांगोद विधायक भरत सिंह गहलोत केबिनैट के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया के पीछे हाथ धोकर पड़े हुए हैं। कई बार प्रमोद जैन भाया का बिना नाम लिए सिर्फ खनन मंत्री का हवाला देते हुए बलवान भूमाफिया और खनन माफिया घोषित कर चुके हैं।
पिछले दिनों कोटा शहर में मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन रैली निकालकर पत्थर, रेत व मिट्टी खाने वाला भ्रष्ट मंत्री करार दिया। अब अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट में खनन मंत्री व अंता विधायक प्रमोद जैन भाया को कोटा में होर्डिंग्स के जरिए खनन माफिया घोषित करने वाला वाक्या सामने आया हैं। मंत्री प्रमोद जैन भाया के गृह जिले को जाने वाले कोटा-बारां नेशनल हाईवे नंबर 27 के सीमलिया टोल प्लाजा के पास ऐसा होर्डिंग्स लगाया गया है, जिसमें खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया को शुद्ध रूप से पत्थर, रेत व मिट्टी खाने वाला बताया है।
पहले भी दोनों के बीच हो चुकी जुवानी जंग
होर्डिंग्स पर हडौती की बोली में “खाया रे खाया-भाया ने खाया, पत्थर खाया, रेत खाई व मिटटी खाई।” पूर्व में प्रमोद जैन भाया पर सोरसन वनक्षेत्र खनन शुरू करवाने को लेकर भरत सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब खनन मंत्री भाया दे चुके हैं। इसके बाद विधायक भरत सिंह ने कोटा में अपने समर्थकों के साथ खनन मंत्री के खिलाफ विरोध रैली निकालकर प्रदर्शन किया और जो होर्डिंग्स में जो लिखा है, वही नारे रैली और प्रदर्शन में खनन मंत्री के विरोध में लगाए गए थे।
होर्डिंग्स का शक विधायक भरत सिंह पर
खनन मंत्री के खिलाफ नेशनल हाईवे पर जो होर्डिंग्स टांगा गया, उसका सीधा शक विधायक भरत सिंह और उनके गुट पर है। जब एनबीटी ने इस बारे में विधायक भरत सिंह से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि देश स्वतंत्र हैं, कोई भी होडिंग्स टांग सकता हैं, और भ्रष्ट लोगों के होर्डिंग्स टंगने से ऐसे लोग उजागर होते हैं। भरत सिंह ने अपनी अगुवाई में खनन मंत्री के खिलाफ रैली व प्रदर्शन और उसमें ऐसे नारे लगाने की बात जरूर कबूली।
खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर भरत सिंह ने किया तंज
साथ ही भरत सिंह ने खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर तंज कसते हुए कहा कि “प्रमोद जैन देवता आदमी हैं। वह धार्मिक व सामाजिक आदमी हैं। गरीबों की सेवा करते हैं, निर्धन परिवारों के बच्चों की शादियां करवाते हैं। लोगों को अनुदान देते हैं। एक बार मैं सीएम के साथ भाया के कार्यक्रम में गया था, तब यह सब प्रमोद जैन के यहां देखा था। अच्छा लगा था। देश में ऐसे दयालु लोग नहीं हैं। लेकिन जो भाया हैं, वह लोगों का सबकुछ खा गया। कुछ नहीं छोड़ा। पत्थर, रेत व मिट्टी सबकुछ ही तो खाया, ऐसे में भाया के पोस्टर लगे हैं तो भाया को विचलित नहीं होना चाहिए।”
भरत सिंह ने होर्डिंग्स लगवाने से किया इनकार
पूर्व पंचायत राज मंत्री भरत सिंह भले ही इस होर्डिंग्स को लगवाने के लिए जिम्मेदारी नाम ले रहे हो। लेकिन जिस तरह का तंज भरत सिंह ने खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर कसा है और पिछले दिनों कोटा में रैली प्रदर्शन कर जिस तरह के नारे लगाए हैं। उससे स्पष्ट है कि यह हार्डिंग विधायक भरत सिंह के गुट के लोगों के द्वारा ही लगाया गया है।
प्रमोद जैन भाया और भरत सिंह के बीच चल रही रार और मजबूत
ऐसे में गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया और विधायक भरत सिंह के बीच चल रही रार और मजबूत हुई हो गई है। इस होर्डिंग्स से कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बीच के झगड़े जगजाहिर हुए हैं। जो एक दूसरे को नीचा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से पार्टी नेताओं को दी गई नसीहत कांग्रेस विधायक भरत सिंह के सामने फीकी नजर आ रही है।