r.s.s. में भाग जाओ वाले बयान पर गहलोत ने दिया रिएक्शन, बोली ये बात

इस खबर को शेयर करें

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी कांग्रेस में रहते हुए डर रहा है, वो आरएसएस में जा सकता है। कांग्रेस को निडर लोगों की जरूरत है, डरपोकों की नहीं। जो कांग्रेस के बाहर है, लेकिन निडर है, उसका पार्टी में स्वागत है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का बयान महत्वपूर्ण है। राहुल चाहते हैं कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भाजपा का निर्भीक होकर मुकाबला करे।  उन्होंने कहा कि राहुल कांग्रेस के मूल्यों को दोहरा रहे हैं, जो संवैधानिक, लोकतांत्रिक सिद्धांतों में निहित हैं और जो हमेशा से आरएसएस की सांप्रदायिक राजनीति के विरोधी रहे हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया सेल के वॉलंटियर्स के साथ बैठक में कहा कि कांग्रेस को निडर लोगों की जरूरत है, डरपोकों की नहीं।
उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग हैं, जो डर नहीं रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के बाहर हैं, उनको अंदर लाओ और जो हमारे यहां डर रहे हैं, उनको बाहर निकालो…चलो भैया जाओ। आरएसएस के हो, जाओ भागो, मजे लो। नहीं चाहिए, जरूरत नहीं है तुम्हारी। हमें निडर लोग चाहिए। ये हमारी आइडियोलॉजी है। राहुल गांधी के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।