RBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 12वीं साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट पहले संभव

RBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: Rajasthan Board Exam Result Soon, 12th Science-Commerce Result Possible First
RBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: Rajasthan Board Exam Result Soon, 12th Science-Commerce Result Possible First
इस खबर को शेयर करें

LIVE RBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: राजस्थान 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर राज्य के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE या BSER) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए कक्षा 10 (सेकेंड्री) और कक्षा 12 (सीनियर सेकेंड्री) के विभिन्न स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के स्टूडेंट्स लिए इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने हैं। आरबीएसई द्वारा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 डेट, टाइम की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है, लेकिन मीडिया अपडेट्स के मुताबिक राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और आरबीएसई 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) रिजल्ट 2023 डेट को लेकर नोटिस किसी भी समय जारी किया जा सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

BSER 10th, 12th Result 2023 LIVE: 12वीं साइंस-कॉमर्स रिजल्ट सबसे पहले संभव
पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 और राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 की घोषणा सबसे पहले कर सकता है।

RBSE 10th, 12th (Arts, Science, Commerce) Results 2023 Live: अलग-अलग होंगी तारीखें
माना जा रहा ही कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और राजस्थान बोर्ड 12वीं (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) रिजल्ट 2023 को अलग-अलग तारीखों पर घोषित करेगा, जैसा कि पिछले वर्ष हुआ था। सबसे पहले आरबीएसई 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट, फिर आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट और अंत में आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 घोषित किए गए थे।

RBSE 10th, 12th Result 2023 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट अलग-अलग इन तारीखों पर संभव
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10 (सेकेंड्री) और कक्षा 12 (सीनियर सेकेंड्री) के विभिन्न स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के परीक्षाफल की घोषणा जल्द ही की जानी है। बोर्ड द्वारा डेट, टाइम नोटिस जल्द, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।