- BJP करती है EVM में गडबड! सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बडा फैसला, बीच चुनाव बड़ा झटका - April 26, 2024
- मुज़फ्फरनगर में जीत की गारंटी मान EVM की रखवाली में जुटे सपाई, 12-12 घंटे तक… - April 26, 2024
- मुज़फ़्फ़रनगर: चीन की दस्तक से पेपर उद्योग मुश्किल में - April 26, 2024
नई दिल्ली। Shraddha Murder Case: दिल्ली के महरौली इलाके में मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच पर पूरे देश की निगाहें टिकी है। आरोपित आफताब का गुरुवार को कई घंटो तक पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। इस बीच दिल्ली पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए एक नहीं बल्कि कई हथियारों का प्रयोग किया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है।
कई दिनों तक फ्रिज में संभाल कर रखा शव
बता दें कि मुंबई के आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा वालकर दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र स्थित छतरपुर इलाके में लिव इन में रहते थे। आफताब पर आरोप है कि 18 मई 2022 को उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। फिर उसने श्रद्धा के शरीर के कटे हुए हिस्सों को दक्षिणी दिल्ली के महरौली के जंगलों में फेंकने से पहले फ्रिज में कई दिनों तक सुरक्षित रखा था।
सबूत मिटाने के लिए आफताब ने किए रिसर्च
आरोपित से पूछताछ के बाद पता चला कि 18 मई को श्रद्धा की हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के तरीकों की खोज शुरू कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि उसने शव को निपटाने के लिए कई प्रचिलत टीवी शो भी देखे थे। आफताब ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने श्रद्धा के शरीर को काटने से पहले मानव शरीर रचना के बारे में पढ़ा था। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा और एक फ्रिज खरीदा जहां उसने शरीर के कटे हुए हिस्सों को कई दिनों तक संभाल कर रखा।