Surya Grahan 2024: गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी होता है सूर्य ग्रहण का असर, प्रेग्नेंट महिलाएं ध्यान रखें ये 7 बातें

Surya Grahan 2024: Solar eclipse also affects the child in the womb, pregnant women should keep these 5 things in mind
Surya Grahan 2024: Solar eclipse also affects the child in the womb, pregnant women should keep these 5 things in mind
इस खबर को शेयर करें

Surya Grahan 8 April 2024 Timing: साल 2024 का आज का दिन (8 अप्रैल, सोमवार) बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन पूर्ण ग्रहण होगा, जो पिछले 50 सालों में सबसे ज्यादा लंबे समय तक दिखाई देगा। हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को बहुत सी बातों का ध्यान रखने को कहा जाता है। मान्यता है कि ग्रहण का असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी हो सकता है। आगे जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें और प्रेग्नेंट महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

सूर्य ग्रहण 2024 टाइमिंग-कहां दिखेगा?
वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 अप्रैल, सोमवार को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसकी कोई भी मान्यता जैसे सूतक आदि मान्य नहीं रहेगा। मुख्य रूप से ये पूर्ण सूर्य ग्रहण कनाडा, अमेरिका, मैक्सिको, जमाइका, नॉर्वे, पनामा आदि देशों में दिखाई देगा। जिन देशों में ये दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसके नियम मान्य होंगे। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण रात 10.08 से शुरू होगा, जो देर रात 01.25 पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 17 मिनिट की रहेगी। पिछले 50 साल में इतना लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं हुआ है।

सूर्य ग्रहण के दौरान कौन-से काम न करें गर्भवती महिलाएं?

1. ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण के संपर्क में आने से इसका अशुभ असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी हो सकता है।
2. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो दवा ले सकती हैं।
3. सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को नुकीली या धारदार चीज जैसे चाकू, ब्लेड, कैंची, सुई आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
4. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को पूजा भी नहीं करनी चाहिए। मंत्र जाप कर सकती हैं।
5. सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को साज-श्रंगार करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से निगेटिव शक्तियां हावी होने की कोशिश करती हैं।
6. गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में किसी पर क्रोध भी न करें।
7. ग्रहण काल के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को सोने की भी मनाही है।