- बारिश ने मचाई तबाही, 50 हजार से ज्यादा घर तबाह, 150 लोगों की मौत - April 27, 2024
- 1 May 2024 से बदल जाएंगे बैंकों से जुड़े ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर - April 27, 2024
- मुजफ्फरनगर में भगत सिंह रोड पर दुकान में लगी भयंकर आग, मची अफरा तफरी - April 27, 2024
नमस्कार दोस्तों कश्मीरी फाइल्स के अभी तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करने वाले हैं। 17 और 18 दिन की कलेक्शन ने इस बात को साबित कर दिया है कि कश्मीरी फाइल्स आसानी से रुकने वाली नहीं है। बच्चन पांडे गंगूबाई और अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ कर RRR के सामने सीना तान कर खड़ी हुई है।
The Kashmir Files (TKF) Kamai & Box Office Collection
आज हम बात करने वाले हैं कश्मीरी फाइल के पूरे 18 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। बजट के बारे में और हिट और फ्लॉप के बारे में। सभी जानकारी जानने के लिए हमारे खबर के साथ जुड़े रहिएगा। अगर आपको कश्मीरी फाइल्स पसंद आई है तो हमारी जानकारी को दिल से लाइक कीजिएगा।
विवेक सर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। जब यह फिल्में रिलीज हुई थी तब यह प्रभास के राधेश्याम के सामने रिलीज हुई थी। लेकिन कश्मीरी फाइल्स ने सभी फिल्मों की छुट्टी कर दी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बड़े-बड़े फिल्मों से आगे निकल चुकी है।
The Kashmir Files (TKF) 18th Day Kamai & Box Office Collection
18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से कई करोड़ ज्यादा में कमाई कर ली है। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब 630 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।
फिल्म की ओपनिंग हुई थी तीन करोड़ 55 लाख की। लेकिन दूसरे हफ्ते इतनी ज्यादा डिमांड बढ़ी की 4000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर दिखाई गई। RRR के सामने भी कश्मीरी फाइल की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फ़िल्म का 17 दिनों का जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन था वह लगभग 227 करोड़ हो गया था। शनिवार को लगभग 7करोड़ 30 लाख कमाए थे संडे को लगभग 8 करोड़ 30 लाख का बेहतरीन कलेक्शन किया है। फिल्म का 17 दिन का जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वह 227 करोड़ हो चुका है। मंडे को यानी कि आज ढाई करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
The Kashmir Files (TKF) Total Kamai & Box Office Collection
आज का जो कलेक्शन होने वाला है वह लगभग 4 से 5 करोड़ का होने वाला है। 18 दिनों का इंडिया में 230 करोड़ का आंकड़ा पार कर रहा है। वर्ल्ड वाइड लगभग 270 करोड से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसी के साथ में ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। आपका हमारी जानकारी को लेकर क्या कुछ कहना है आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। कश्मीरी फाइल्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानने के लिए धन्यवाद।