मध्यप्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी

The weather will remain like this in Madhya Pradesh for a few days, there will be severe cold at night
The weather will remain like this in Madhya Pradesh for a few days, there will be severe cold at night
इस खबर को शेयर करें

भोपाल: बुधवार से मौसम (MP weather news) में सुधार हो रहा है। राजधानी भोपाल में कोहरा कम हुआ है। साथ ही मौसम भी साफ रहा है। हालांकि ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद आंशिक गिरावट की संभावना है। आगामी 8 फरवरी तक मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में द्रोणिका के रूप में देखा गया। औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर अपनी धुरी के साथ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ मोटे तौर पर 82°देशांतर के साथ 28°उत्तरी अक्षांश के उत्तर में चलायमान है। इसका असर मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगा। एमपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में रेकॉर्ड किया गया है। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

वहीं, गुना में भी न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा है। भोपाल में कई दिनों बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। भोपाल में 10.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान इसी के आसपास रहेगा। अगले एक-दो दिनों तक एमपी में मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा।