पंजाब में आज आधी रात से टोल महंगा, जानिए कितने बढ़ाएं रेट

इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़: पंजाब में आज आधी रात से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। रात 12 बजे के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) बढ़े टोल टैक्स लागू कर देगा। टोल टैक्स में करीबब 10% की बढ़ोतरी की गई है। जिससे कार के लिए टोल 5 से 10 रुपए बढ़ा है। वहीं कॉमर्शियल यानी माल ढोने वाली गाड़ियों के लिए टोल 865 रुपए तक बढ़ गया है। टोल टैक्स की बढ़ी दरों के संबंध में सभी टोल प्लाजा पर नए बोर्ड लगा दिए गए हैं।

11 टोल प्लाजा पर चुकाना होगा महंगा टैक्स
पंजाब में नेशनल हाइवे के 11 टोल टैक्स हैं, जिन पर 1 अप्रैल से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। इनमें लुधियाना-जगराओं रोड पर चौकीमान टोल प्लाजा, लुधियाना-पानीपत हाइवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के अलावा बठिंडा-चंडीगढ़ रोड पर 5, बठिंडा अमृतसर रोड पर 3 और बठिंडा मलोट रोड पर 1 टोल प्लाजा में बढ़े रेट देने होंगे। हालांकि इनमें लाडोवाल टोल प्लाजा पर बढ़े हुए रेट एक अप्रैल नहीं बल्कि 1 सितंबर से लागू होंगे।

कैश की लाइन भी होगी बंद, फिर बिना फास्टैग डबल टोल
पंजाब में फिलहाल NHAI एक लाइन कैश टोल देने के लिए रखेगा। हालांकि बाद में इसे भी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद अगर कोई बिना फास्टैग के टोल से निकला तो उन्हें जुर्माने के तौर पर डबल टोल देना पड़ेगा।

एक साल बंद रहे टोल प्लाजा
पंजाब में टोल प्लाजा एक साल बंद रहे हैं। केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों ने इन्हें बंद कर दिया था। किसान संगठनों ने वहां पक्का मोर्चा लगा दिया था। इस वजह से अब रेट बढ़ाते हुए कंपनियां भरपाई करने में जुट गई हैं।