
- छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी - September 21, 2023
- प्रियंका गांधी ने किया छत्तीसगढ़ का दौरा, महिलाओं के साथ सुवा नृत्य में लिया हिस्सा - September 21, 2023
- पहले बीबी-बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, मध्यप्रदेश में चार शव मिलने से मचा हड़कंप - September 21, 2023
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। कई इलाकों के घरों में पानी घुस रहा है। ऐसा ही एक इलाका है तिफरा का मन्नाडोल बस्ती। यहां कई घरों में पानी घुस गया है। लोगों को आने-जाने में काफी तकलीफ है। जिसके चलते लोगों ने नाराजगी जताई है और बरसते पानी में ही प्रदर्शन किया है।
रविवार को बड़ी संख्या में बस्ती के लोग बिलासपुर-रायपुर रोड पर जमा हो गए और आने-जाने वाले लोगों रोक लिया। इसके बाद लोगों ने इस रोड को जाम कर दिया था। इस दौरान भी पानी गिरता रहा। मगर गुस्साए लोगों का प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
बिलासपुर में पिछले 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। शनिवार को 2 लोग बह भी गए थे। वहीं तिफरा में मन्नाडोल बस्ती के पास बहने वाले गोकने नाले का भी जल स्तर काफी बढ़ गया है। बताया गया है कि जलस्तर इतना बढ़ चुका है कि उसका पानी बस्ती में जा रहा है। रास्तों में पानी ही पानी है। घरों में पानी घुस गया है। कई लोगों के घर भी टूट गए हैं।
लोगों ने बताया कि हमारे सामने इतनी परेशानी है कि हम कहां जाएं समझ नहीं आ रहा है। घरों में पानी ही पानी है, बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत खराब है। सबको अस्पताल ले जाते भी नहीं बन रहा है। उनका कहना था कि हमने कई बार प्रशासन से लेकर निगम तक शिकायत की। मगर हमारी बात को कोई सुन ही नहीं रहा है। इसलिए हम लोगों ने चक्काजाम किया है।
गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे तक चक्काजाम किेए रखा। इसके चलते आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर जब इस प्रदर्शन की जानकारी प्रशासन को लगी तो प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को समझाया गया, तब जाकर लोग शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया गया है।