कांग्रेस कार्यकर्ता ने कंधे पर रखा हाथ तो शिव कुमार ने मारा थप्पड़, वायरल वीडियो पर घिरी बीजेपी

When a Congress worker put his hand on his shoulder, Shiv Kumar slapped him, BJP surrounded by viral video
When a Congress worker put his hand on his shoulder, Shiv Kumar slapped him, BJP surrounded by viral video
इस खबर को शेयर करें

बेंगलुरु. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक शख्स को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को हावेरी में चुनावी रैली के दौरान का यह वाकया है। शिवकुमार ने जिस व्यक्ति को थप्पड़ मारा, वह कांग्रेस कार्यकर्ता बताया जा रहा है। यह वीडियो क्लिप बीजेपी के कई सोशल मीडिया हैंडल्स से शेयर किया गया है। साथ ही, अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह के व्यवहार के लिए कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, डीके शिवकुमार हावेरी में धारवाड़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार विनोदा असूती के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने चुनावी रैली का नेतृत्व किया।

वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि डीके शिवकुमार कार से बाहर निकलते हैं। इस दौरान लोगों की भीड़ और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें घेर लेते हैं। साथ वे जोर-जोर से नारे लगाने लगते हैं। इसी दौरान, एक कांग्रेस कार्यकर्ता कर्नाटक के डिप्टी सीएम के कंधे पर हाथ डालने की कोशिश करता है। यह शिवकुमार को पसंद नहीं आता और वह उसे थप्पड़ मार देते हैं। वीडियो में दिख रहे इस कांग्रेस कार्यकर्ता की पहचान भी कर ली गई है, जिसका नाम अलाउद्दीन मनियार बताया जा रहा है।

‘डीके शिवकुमार के कंधे पर हाथ रखा तो…’
डीके शिवकुमार के मनियार को थप्पड़ मारने के बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मी उसे एक तरफ धकेल देते हैं। इस तरह, वह कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से कुछ दूरे चला जाता है। इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कर्नाटक बीजेपी के आधिकारिक हैंडल से शेयर किया गया। भाजपा कर्नाटक के पोस्ट में लिखा गया, ‘डीके शिवकुमार चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ता डीके-डीके के नारे लगाने लगे। जब शिवकुमार अपनी कार से बाहर निकले तो एक कार्यकर्ता ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। इसे अनुचित व्यवहार मानते हुए शिवकुमार गुस्सा गए और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इस कार्यकर्ता की पहचान नगरपालिका सदस्य अलाउद्दीन मनियार के तौर पर हुई है।’