किसान आंदोलन से राजस्थान की 25 ट्रेनें आज भी प्रभावित, जान लें वरना होगी परेशानी

25 trains of Rajasthan affected even today due to farmer movement, know otherwise there will be trouble
25 trains of Rajasthan affected even today due to farmer movement, know otherwise there will be trouble
इस खबर को शेयर करें

जयपुर: पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पिछले एक सप्ताह से किसान आंदोलन चल रहा है। किसान रेलवे ट्रैक जाम करके आंदोलन कर रहे हैं। रेल रोको आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा सहित आसपास के कई राज्यों की रेल सेवाएं प्रभावित हुई है। पिछले एक सप्ताह से रेलवे को कई ट्रेनों का संचालन रद्द करना पड़ा है जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा है। बुधवार 24 अप्रैल को भी 11 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से रद्द है जबकि 8 ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों के संचालन में मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

राजस्थान में ये रेल सेवाएं रद्द रहेंगी (प्रारंभिक स्टेशन से)

क्रं.सं.गांड़ी नंबरकहां से कहांकब के लिए रद्द
14571भिवानी-धुरी रेल सेवा24.04.24
24572धुरी-सिरसा रेल सेवा25.04.24
34573सिरसा-लुधियाना रेल सेवा24.04.24
44574लुधियाना-भिवानी रेल सेवा24.04.24
54575हिसार-लुधियाना रेल सेवा24.04.24
64576लुधियाना-हिसार रेल सेवा24.04.24
74743हिसार-लुधियाना रेल सेवा24.04.24
84744लुधियाना-चूरू रेल सेवा24.04.24
94745चूरू-लुधियाना रेल सेवा24.04.24
104746लुधियाना-हिसार रेल सेवा24.04.24
1114654अमृतसर-हिसार रेल सेवा24.04.24
1214653हिसार-अमृतसर रेल सेवा25.04.24
1314815श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेल सेवा24.04.24
1414816ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेल सेवा24.04.24