- अभी अभीः सेना पर बडा हमलाः भीषण बम धमाके में 20 जवानों की मौत, मचा हाहाकार - April 27, 2024
- मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन कामकाज नहीं होगा - April 27, 2024
- प्राइवेट पार्ट में ठूंस रखा था 70 लाख का सोना, कस्टम वालों को निकालने में छूटे पसीने - April 27, 2024
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने कम दवाब के क्षेत्र के कारण प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए। तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन सुबह-शाम के समय गलन अभी भी बरकरार है। विक्षोभ के कारण सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर मावठ के आसार बने हुए हैं। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में उतार चढ़ाव आएगा। 23, 24, 25 जनवरी को कोटा, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। सीजन की पहली मावठ होने से कई फसलों में फायदा होगा।
हवा के कारण उतार चढ़ाव
हवाओं के कारण ही तापमान में इतनी बढोतरी या कमी आ रही है। दो दिन से हवा का रुख लगातार बदल रहा है । हवाएं बदलने और बादलों के कारण तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर होने से सुबह-शाम तेज सर्दी महसूस की जा रही है। वहीं दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने और बादल छाने के कारण मावठ की संभावना हो रही है।
अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी
विक्षोभ के कारण अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम तापमान माउंट आबू में शून्य डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 21.8 व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।
चार संभाग में बारिश की संभावना
आगामी दिनों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ तथा पूर्वी हवाओं के आपसी इंटरेशन के कारण कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में 23 से 27 के बीच बादल छाए रहने के साथ ही कुछ जगह बारिश की संभावना है। बीकानेर संभाग में 24 से 26 जनवरी के दौरान कुछ जगह बारिश की संभावना है।