- हरियाणा में अवैध संबंध में पति की हत्या… पत्नी ने देवर के साथ मिलकर किया मर्डर, ऐसे खुला राज - May 5, 2024
- रोक के बावजूद हरियाणा में पराली जला रहे किसान, सरकार ने 8 काश्तकारों पर लगाया जुर्माना - May 5, 2024
- हरियाणा में 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी के आसार - May 5, 2024
आरा: बिहार के आरा में एक मां ने अपने बेटे को डांटा तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने भोजपुरी में एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने मां की वजह से सुसाइड करना बताया है। बताया जाता है कि 100 रुपये के लिए उसकी मां ने उसे खूब डांटा था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामला दीनदयाल उपाध्याय पटना रेलखंड के बनाही स्टेशन से पश्चिम डाउन लाइन का है। मृतक की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चौबे चक गांव के स्व अमरनाथ चौबे के बेटे चुलबुल चौबे (22) के रूप में की गई है। भोजपुर जिला स्थित बिहियां स्टेशन पर बनाए वीडियो में उसने मां को संदेश दिया और कहा- आपने मुझे 100 रुपये तो दिया पर बहुत डांटा। उसने सुसाइड के पीछे अपने एक फैमिली डॉक्टर पर भी आरोप लगाया है।
100 रुपये देने के बाद युवक को मां ने डाटा था
मिली जानकारी के अनुसार, युवक कोई काम नहीं करता था। इसलिए मां ने 100 रुपये देने के बाद उसे डांटा था। उसके फैमिली डॉक्टर से अक्सर मां सलाह लेती थीं। वीडियो में युवक यह भी बोल रहा है कि वो किसी लड़की के कारण सुसाइड नहीं कर रहा है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में अभी तक यह सामने नहीं आया है कि डॉक्टर से युवक को क्या परेशानी थी। सिर्फ इतना पता चला है कि युवक की मां अक्सर डॉक्टर से सलाह लेती थी। मृतक पिछले कुछ साल से अपनी मां के साथ शाहपुर क्षेत्र के गोपालपुर में अपने मामा के घर में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।