- अभी अभीः सेना पर बडा हमलाः भीषण बम धमाके में 20 जवानों की मौत, मचा हाहाकार - April 27, 2024
- मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन कामकाज नहीं होगा - April 27, 2024
- प्राइवेट पार्ट में ठूंस रखा था 70 लाख का सोना, कस्टम वालों को निकालने में छूटे पसीने - April 27, 2024
मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये कपल 27 जनवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मौनी रॉय की शादी में शामिल होने के लिए उनके तमाम दोस्त पहुंचे हैं। मौनी रॉय की दोस्त और ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डांस करते नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंदिरा बेदी अपनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर डांस करते नजर आ रही हैं। मंदिरा बेदी ने येलो ट्यूब टॉप और प्रिंटेड स्कर्ट में पहनी हुए हैं। ये वीडियो मौनी रॉय की मेहंदी सेरेमनी का है।
मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। वह एक तस्वीर में मौनी रॉय के साथ और दूसरी तस्वीर में सूरज नाम्बियार के साथ नजर आ रही हैं। मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी में शामिल होने के लिए अर्जुन बिजलानी, ओंकार कपूर, मंदिरा बेदी, आशका गोराडिया और मनमीत सिंह पहुंचे हैं। मौनी रॉय के होने वाले पति सूरज नाम्बियार दुबई में बैंकर और बिजनसमैन हैं। वह बेंगलुरु की जैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार लंबे वक्त से एक-दूसर के साथ रिलेशनशिप में हैं।