- 8 दिन पहले सजी थी डोली, लौटी तो देख सदमे में चला गया बाप… - April 29, 2024
- ‘मुस्लिम सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं’ - April 29, 2024
- उत्तर प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, 32 शहरों में लू का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश - April 29, 2024
मुजफ्फरनगर। सिसौली में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि को आज जल, जंगल, जमीन बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) मुख्यालय किसान भवन, सिसौली में आयोजित किया जा रहा है।
पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगा गया है। इस बीच राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि देने सिसौली पहुंचे। जनपद में आगमन पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का लालूखेडी में जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता आज इस आयोजन से दूर रहे।
नयी दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने पूर्व निर्धारित ओडिशा दौरे पर जाने से पूर्व नई दिल्ली स्थित अपने आवास 15 अशोक रोड पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान अशोक बालियान राजू अहलावत आदि मौजूद थे।
सिसौली, मुजफ्फरनगर में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘जल, जंगल, जमीन बचाओ-संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुआ। pic.twitter.com/Jx4rMRWzX4
— Jayant Singh (@jayantrld) May 15, 2022