- देश में फिर आया बर्ड फ्लू: केंद्र सरकार ने जारी कर दी एडवाइजरी-आप भी जानें - April 30, 2024
- बच्चे नहीं हुए तो सास ने करवाया बहू का गैंगरेप, कमरे के बाहर दिया पहरा, बोलीः किसी का तो… - April 30, 2024
- कहीं आप तो यूज नहीं करते पतंजलि के ये आइटम,14 उत्पादों का लाइसेंस रद्द,यहां देखें पूरी लिस्ट - April 30, 2024
UP News Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज रविवार 26 जून को रामपुर और आजमगढ़ सीट पर तीन दिन पहले हुए उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। रामपुर में सपा का किला ढह गया है। यहां भाजपा के घनश्याम लोधी जीत गए हैं। घनश्याम ने सपा के अजीम रजा को 42 हजार वोटों से हराया है। आजमगढ़ में भी भाजपा के निरहुआ आगे चल रहे हैं। ऐसे में यहां सपा की हार तय लग रही है। शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद भाजपा ने बढ़त बनाई फिर पीछे नहीं हुई।
रामपुर में भाजपा ने सपा से छीनी सीट
रामपुर में सपा का किला ढह गया है। यहां भाजपा के घनश्याम लोधी जीत गए हैं। घनश्याम ने सपा के अजीम रजा को 42 हजार वोटों से हराया है। आजमगढ़ में भी भाजपा के निरहुआ आगे चल रहे हैं। ऐसे में यहां सपा की हार तय लग रही है। शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद भाजपा ने बढ़त बनाई फिर पीछे नहीं हुई।
रामपुर के बाद आजमगढ़ में भी भाजपा जीत के करीब, निरहुआ की धर्मेंद्र पर बढ़त बरकरार
रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी के जीतने के बाद आजमगढ़ में भी भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ जीत के करीब पहुंच रहे हैं। निरहुआ करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
पार्टी प्रत्याशी वोट प्रतिशत
भाजपा दिनेश लाल यादव निरहुआ 287229 34.58
सपा धर्मेंद्र यादव 275095 33.12
बसपा शाह आलम गुड्डू जमाली 244082 29.39