अभी अभी: 27 जून से मध्यप्रदेश के इन हिस्सों में शुरू होने वाला भारी बारिश का दौर, हो जाएं तैयार

Now now: Heavy rains to start in these parts of Madhya Pradesh from June 27, get ready
Now now: Heavy rains to start in these parts of Madhya Pradesh from June 27, get ready
इस खबर को शेयर करें

भोपाल : राजधानी भोपाल (bhopal mausam today alert) में दो दिनों से बारिश पर ब्रेक है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में बारिश की गतिविधि फिर से शुरू होने की संभावना है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्र है और एक ट्रफ रेखा राजस्थान से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा पर एक और चक्र है। मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश होगी, जबकि शेष क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाली एक प्रणाली से राज्य में 27 जून से तीन जुलाई के बीच व्यापक बारिश होगी। वहीं, भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। राजधानी में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि रात में सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी थी, जिसकी औसत गति 10 किमी प्रति घंटे थे। प्रदेश में रीवा, धार और उमरिया में अच्छी बारिश हुई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भोपाल में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिन में अधिकतम तापमान 38 और रात में 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राज्य मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रीवा और शहडोल संभाग सहित सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और पन्ना जिले में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ग्वालियर-चंबल को मानसून का इंतजार
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने कहा कि निचले स्तर के पूर्वी हवाओं के प्रभाव में आगामी 5 दिनों के दौरान मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 27 से 29 जून के दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और इसके बाद 4 डिग्री सेल्सियस से गिरने की संभावना है।