- बिहार में रोड शो के दौरान फैन्स ने लगाया पवन सिंह को चूना, करोड़ों की कार का तोड़ा शीशा - April 29, 2024
- बिहार में कम वोटिंग क्यों हुई? चिराग पासवान ने बताई असली वजह, तेजस्वी यादव को भी दिया मुंहतोड़ जवाब - April 29, 2024
- लालू पर क्यों बिदक गए ओवैसी? अब बिहार की 10 सीटों पर फाइट करेगी AIMIM, जानें पूरा मामला - April 29, 2024
शिमला: हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी जिला की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज के 3 कांग्रेस नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी सराज के पूर्व अध्यक्ष टेक चंद, धर्मेद्र कुमार ठाकुर और जिला कांग्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।
इन पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का आरोप है। इसे देखते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी सराज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।
2 दर्जन से ज्यादा नेता हो चुके बाहर
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी दो दर्जन से ज्यादा नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर चुकी है। आगामी दिनों में अभी इस तरह की कार्रवाई ओर भी देखने को मिल सकती है।