बिहार में अजीबोगरीब बच्ची ने जन्म लिया, देख हर कोई हैरान, जन्म के 20 मिनट बाद ही…

A strange baby girl was born in Bihar, everyone was surprised to see, just 20 minutes after birth...
A strange baby girl was born in Bihar, everyone was surprised to see, just 20 minutes after birth...
इस खबर को शेयर करें

CHHAPRA: बिहार के छपरा जिले में एक अनोखी बच्ची ने जन्म लिया है। इस बच्ची को देख डॉक्टर, नर्स, परिजनों के साथ-साथ पूरा अस्पताल हैरान रह गया। दरअसल, छपरा के निजी अस्पताल में एक मां ने अपनी बच्ची को जन्म दिया। बच्ची आम बच्चों की तरह नहीं थी। बल्कि बच्ची के चार हाथ और चार पैर और एक सिर थी। इस विचित्र बच्ची को देख सभी हैरान थे। हालांकि, जन्म के कुछ मिनट बाद ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। और एक अनोखी बच्ची दुनिया में आने के थोड़े समय बाद ही दुनिया को अलविदा कर दी।

बता दें कि, यह मामला छपरा शहर के श्याम चक के एक नर्सिंग होम का है। यहां महिला प्रिया देवी ने विचित्र बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की सूचना जैसे ही अस्पताल मे मौजूद कर्मियों और मरीजों को मिली, लोगों मे चर्चा का विषय बन गया। बच्ची के एक सिर, चार कान, चार पैर चार हाथ, दो हार्ट व दो रीढ की हड्डी हैं।

बताया जाता है कि महिला का ऑपरेशन कर महिला ने बच्ची को जन्म दी। जन्म के वक्त बच्ची जीवित थी। लेकिन जन्म के करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अस्पताल के संचालक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि यह बहुत कम लोगों में ऐसा देखने को मिलता है। ऐसा तब होता है, जब गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते है। इस प्रक्रिया में समय रहते दोनों बच्चे अलग हो जाते हैं तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। अगर किसी कारणवश दोनों अलग नहीं हो पाते हैं तो ऐसे बच्चों का जन्म होता है। ऐसे बच्चों के जन्म के समय जन्म देने वाली महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म कराया गया। लेकिन जन्म के 20 मिनट से कम ही समय में उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला का यह पहला बच्चा था। फिलहाल बच्ची को जन्म देने वाली महिला स्वस्थ है और डॉक्टरों की देखरेख में उसकी इलाज जारी है।