aaj ka rashifal 9 march 2023: जानें सभी राशियों का हाल

aaj ka rashifal 9 march 2023: know the condition of all zodiac signs
aaj ka rashifal 9 march 2023: know the condition of all zodiac signs
इस खबर को शेयर करें

मेष राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। दबदबा आपका कायम रहेगा। परेशानी रहेगी लेकिन आप रोग, ऋण व शत्रु पर कब्जा कर लेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। मन भावुक बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मधयम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- कलह से बचें। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। हालांकि भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। किसी मवेशी को चारा खिलाना या हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। प्रसन्नचित रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन थोड़ा चिंतित रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा व कर्ज की स्थिति, मानसिक विकार संभव है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए साधन भी बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। प्रेम- संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा व व्यापार आपका लगभग सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। सुखद समय। आनंददायक समय। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु दान करें और गणेश जी को प्रणाम करें।