
- विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर - December 10, 2023
- छत्तीसगढ़ का भयानक दृश्य: दूल्हा-दुल्हन की शादी वाले दिन ही मौत, साथ में 3 और बिछ गईं लाशें - December 10, 2023
- CM भगवंत मान पर बेटी का सनसनीखेज आरोप, शराब पीकर गुरुद्वारा जाते हैं, बनने वाले हैं बाप, देखें वीडियो - December 10, 2023
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी लंबे समय से केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया जाता है और लंबे समय से इनकी शादी की चर्चा हो रही है। वेडिंग सीजन शुरू होते ही एक बार फिर इनकी शादी की चर्चा चल पड़ी है और जिस तरह की खबरें सामने आई है उससे तो यही लग रहा है कि वाकई में शादी होने जा रही है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल इस महीने की 23 तारीख को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी की सारी रस्में तय कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि खंडाला में मौजूद सुनील शेट्टी के आलीशान बंगले में यह कपल शादी करेगा। हालांकि, इस बारे में दोनों फैमिली की ओर से अब तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
तीन दिन की होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय से अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कपल की शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो जाएगी और 23 जनवरी को यह हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।
ये होंगे मेहमान
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी परिवार और कुछ खास दोस्त की मौजूदगी में होने वाली है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और दोनों ही परिवार काफी एक्साइटेड है। गेस्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के चर्चित नाम शामिल हैं। दोनों की शादी में सलमान खान, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े नाम शामिल होने वाले हैं।
जब सामने आया Athiya Shetty का रिश्ता
2021 में अथिया शेट्टी और केएल राहुल को एक्ट्रेस के भाई की फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान देखा गया था। जब दोनों ने एक साथ एंट्री ली थी तो हर किसी की निगाहे इन पर टिक गई थी। इसके बाद फैंस को यह सोचने में जरा भी देर नहीं लगी थी कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों को एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी ही ऐसी जोड़ी है जिनकी शादी का इंतजार बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। सामने आ रही खबरों से तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की शादी हो रही है। हालांकि, जब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आती तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है।