बहन की शादी में जीजा का पैर पकड़कर रोने लगा भाई, वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक

इस खबर को शेयर करें

Viral Video: सभी के जीवन में भाई-बहन का रिश्ता बेहद खास होता है। जहां पर पर प्यार और तकरार दोनों होता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर कई कहानियां और इतिहास बन चुके हैं। अब हाल ही में एक भाई-बहन का वीडियो सोशल मीडिया को देखने को मिला है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि बहन की शादी है। इसमें एक भाई बहन की शादी में जीजा के पैरों में गिर जाता है और रोते हुए कुछ कह भी रहा है। लड़का अपने जीजा को कभी गले लगाता है, तो पांवों में गिरकर रोने लगता है। वह जीजा के पावों में गिरकर कहा रहा है कि मेरी बहन को हमेशा खुश रखिएगा।

यह देखकर वहां पर मौजूद लोग उस लड़के को चुप कराने की कोशिश करते हैं। लड़के को देखकर मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। लड़के का जीजा भी कुछ समझ नहीं पा रहा था कि आखिर क्या हुआ है। जीजा भाई को रोता हुआ देख कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं और दुल्हन के भाई को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अपेन भाई को इस हालत में देखकर बहन भी फूट-फूटकर रोने लगती है। दोनों भाई-बहन खूब रोते हैं। वहां मौजूद लोग भाई-बहन को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

रूला देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है- भाई बहन आपस में कितना भी झगड़ लें, पर बहन की शादी के वक्त भाई ही सबसे ज्यादा रोता होता है। वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं।