PAN Card शेयर करने से पहले चेक कर लें ये चीज, नहीं लग सकता है मोटा चूना

Check this thing before sharing PAN card, it may not seem like a big deal
Check this thing before sharing PAN card, it may not seem like a big deal
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली।PAN Card हो या Aadhaar Card… हमें इसका इस्तेमाल करने से पहले कई बार सोचना चाहिए। क्योंकि एक गलती की वजह से आपको मोटा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बैंक अकाउंट में रखे पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं। लेकिन आपको कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होता है। आज हम कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में आपको बताते हैं-

ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया था। इसके बारे में अभिनेता राजकुमार राव ने भी बताया था। उन्होंने बताया था कि इस स्कैम की वजह से उनका CIBIL Score बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अगर आप भी ऐसे स्कैम से बचना चाहते हैं तो आपको PAN Card के बारे में पूरी जानकारी अपने पास रखनी चाहिए। आप आसानी से इसके बारे में पता भी कर सकते हैं। बस आपको CIBIL Score की साइट पर जाकर इसके बारे में चेक करना होगा।

CIBIL Score चेक करने के लिए आप Paytm App की मदद भी ले सकते हैं। Paytm App पर जाकर आपको Credit Score Check लिखना होगा। इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे और आपको पेन कार्ड की डिटेल यहां दर्ज करनी होगी। पेन कार्ड की डिटेल दर्ज करते ही आपके सामने सारी डिटेल खुल जाएगी। यहां आपको क्रेडिट स्कोर भी दिखने लगेगा। अगर यहां कोई ऐसा क्रेडिट कार्ड या लोन नजर आ रहा जो आपने नहीं लिया है तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

कई मामलों में ऐसा भी देखा जाता है कि बिना PAN Card शेयर किए भी लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं। ऐसे स्कैम से बचने का एक तरीका यही है कि आप PAN Card शेयर करने से बचें। अगर आपने PAN Card शेयर कर भी दिया है तो उसकी डिटेल लगातार चेक करनी चाहिए। कई मामलों में आपको जानकारी नहीं हासिल होती है तो आप इसके बारे में किसी जानकार व्यक्ति से भी पूछ सकते हैं जो ऐसे स्कैम के बारे में जानकारी रखता हो।