मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा तोहफा, ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश बना पहला राज्य

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan gave a big gift, Madhya Pradesh became the first state to do so
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan gave a big gift, Madhya Pradesh became the first state to do so
इस खबर को शेयर करें

भोपाल। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत रविवार को मध्य प्रदेश इतिहास लिखेगा। भोपाल के राजाभोज विमानतल प्रदेश के 32 बुजुर्ग तीर्थयात्री इंडिगो की फ्लाइट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पर जा रहे 24 पुरुष और 8 महिला यात्रियों का सम्मान करने और उन्हें शुभकामनाएं देने खुद विमानतल पहुंचेंगे। प्रयागराज जाने वाले विमान को रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के गरीब बुजुर्गों के लिए 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की थी।

तीर्थ दर्शन योजना में अब तक 782 विशेष ट्रेनों में 7 लाख 82 हजार बुजुर्ग तीर्थ-यात्रा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के निर्णय से मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जो बुजुर्गों को अब हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है। यात्री सोमवार को प्रयागराज में दर्शन कर भोपाल एयरपोर्ट लौटेंगे।