लड़कों को दबोचकर लडकियां कर रही रेप! एकसाथ कई-कई बार…

Girls are raping boys after catching them! Multiple times at once...
Girls are raping boys after catching them! Multiple times at once...
इस खबर को शेयर करें

रेप की घटनाएं समाज को झकझोर के रख देती हैं। बलात्कार के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। माता-पिता को अपनी बेटियों की चिंता सताने लगती है, लेकिन अब सिर्फ लड़कियों की ही नहीं लड़कों की भी सुरक्षा करनी होगी क्योंकि लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जब लड़कों के साथ भी हो रहे हैं रेप। हैरानी की बात ये है कि ऐसे मामलों को अंजाम दे रही हैं लड़कियां। जी हां लड़कियां भी कर रही हैं रेप, लड़कों के साथ दुष्कर्म।

अब लड़कों के साथ भी होने लगे हैं रेप!

अमेरिका के मिसीसिपी में रहने वाली एक लड़की पर लगे हैं बलात्कार के संगीन आरोप। इस लड़की पर 2 रेप करने के आरोप लगे हैं और इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डेली रिपोर्ट में छपी एक खबर के मुताबिक मदर्स डे के दिन 17 साल की अमिरेकल ने 2 लड़कोंके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़कों की उम्र 10 और 14 साल है।

अमेरिका की नाबालिग लड़की ने किया 2 लड़कों का रेप

ये लड़के कुछ और बच्चों के साथ थे उसी वक्त इस 17 साल की लड़की ने इनके साथ रेप किया। बाद में बच्चों ने अपने परिवार के ये बात बताई। ये बात जब इस लड़की को पता चली तो इसने और इसकी मां ने मिलकर उन दोनों लड़को की जमकर पिटाई की। परिवारवालों ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज की जिसके बाद आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की सुनवाई 8 जून को होगी।

इंदौर की 19 साल की लड़की ने किया लड़के का रेप

ये मामला तो अमेरिका का है, लेकिन इसी तरह का एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर में भी कुछ समय पहले सामने आया था। यहां 19 साल की एक लड़की पर 15 साल के एक लड़के के साथ रेप के आरोप लगे हैं। लड़का अपने घर के लिए दूध लेने गया हुआ था। ये लड़की उस लड़के को बहला फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले गई। जब लड़का घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने शिकायत की। इस लड़की ने कई दिनों तक लड़के को कैद में रखा और उसके साथ रोज दुष्कर्म करती रही। पुलिस ने छानबीन कर लड़की की जगह ट्रेस की और लड़के को छुड़ाया।