यूपी के सर्वे में अखिलेश यादव के लिए खुशखबरी, बसपा साफ, भाजपा को मिलेगी इतनी सीटें

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। UP Lok Sabha Election 2024 Survey: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सबसे ज्यादा लोकसभा सांसद देने वाले उत्तर प्रदेश (UP) पर सभी की निगाहें हैं। 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में पिछले दो लोकसभा केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी हावी रही है। अब एक ताजा सर्वे की मानें तो इस बार भी मामला कुछ ऐसा ही होने वाला है। सर्वे के मुताबिक, यहां 80 लोकसभा सीटों में 68 लोकसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा होने जा रहा है।

TV9 भारतवर्ष द्वारा किए गए एक सर्वे में सामने आया है कि यूपी में विपक्षी इंडिया गठबंधन को महज 12 सीटें ही मिलेंगीं। वहीं मायावती ने नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का सूपड़ा साफ हो सकता है। सर्वे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को 64 सीटें मिलेंगी। वहीं एनडीए में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) दो सीट और अपना दल (सोनेलाल) 2 सीट जीत सकती है।

अखिलेश यादव के लिए खुशखबरी

सर्वे के मुताबिक, विपक्षी INDIA गठबंधन को 12 सीटें मिल रही हैं। पिछली बार 5 सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी सीटों की संख्या दोगुनी से ज्यादा कर सकती है। यानी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा इस बार 11 सीटें जीत सकती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 1 सीट ही आने की संभावना है। वहीं इन लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है। यूपी की गाजियाबाद, एटा, मिश्रिख, इटावा, फूलपुर, गोरखपुर, जालौन, झांसी, देवरिया जैसे कई महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा जीतती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, सपा के खाते में मैनपुरी, गाजीपुर सीटें आ सकती हैं।

2019 में क्या था यूपी का हाल

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य में 62 सीटें जीतीं थीं। इसके बाद मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाजवादी पार्टी थी, जिसने 10 सीटें जीतीं। तब बसपा का सपा के साथ गठबंधन था। हालांकि समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल ने 2 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया और चुनाव में केवल 1 सीट जीतने में सफल रही। कांग्रेस ने अपना गढ़ कहे जाने वाले राय बरेली को बरकरार रखा था जहां से सोनियां गांधी जीती थीं।