हरियाणा CM के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य का इस्तीफा, 9 साल से देख रहे थे काम

Haryana CM's Media Advisor Amit Arya resigns, was looking after the work for 9 years
Haryana CM's Media Advisor Amit Arya resigns, was looking after the work for 9 years
इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 2014 में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही मीडिया एडवाइजर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। वह लगातार करीब 9 साल से सीएम के मीडिया एडवाइजर का काम देख रहे थे। उनके इस्तीफे से मुख्यमंत्री कार्यालय में हलचल मची हुई है। हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार अमित आर्य ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।