हिमाचल में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने 13 अप्रैल को जताई वर्षा होने की संभावना; जानें आज का मौसम

Heat will increase in Himachal, IMD expressed possibility of rain on April 13; Know today's weather
Heat will increase in Himachal, IMD expressed possibility of rain on April 13; Know today's weather
इस खबर को शेयर करें

शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal News) में नौ अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलेगी और तापमान में वृद्धि होगी। प्रदेश में तीन दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण वर्षा नहीं हुई।

13 अप्रैल को वर्षा होने की संभावना
कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी ही हुई। 10 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। हालांकि, 13 अप्रैल को इसका सबसे अधिक प्रभाव होने के कारण वर्षा होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियय की गिरावट दर्ज की गई है।

न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट
न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी राज्यों में पड़ रही गर्मी के कारण हिमाचल में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। प्रदेश के होटलों में आक्यूपेंसी करीब 70 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है।

भूकंप से पांगी के 19 घरों में दरारें, रिपोर्ट तैयार
जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में चार अप्रैल की रात को आए भूकंप से घरों को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विश्लेषण के अनुसार भूकंप के चिह्नित केंद्र से जिला चंबा की तहसील पांगी की साच, सेचू, शूण, हिलुत्वान और कुमार परमार पंचायतें प्रभावित हुई हैं। प्रशासन की टीम ने भूकंप के बाद साच, सेचू व शूण पंचायत का निरीक्षण किया।

इस दौरान टीम ने पाया कि भूकंप के कारण उक्त स्थानों पर करीब 19 घरों में दरारें आई हैं। इसके बाद टीम ने अन्य पंचायतों का भी दौरा किया। तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को रात करीब नौ बजकर 34 मिनट पर 5.3 रिएक्टर स्केल की तीव्रता से भूकंप के झटकों से पांगी के सेचू पंचायत में अधिक नुकसान हुआ है। सेचू पंचायत में करीब 10 घरों में दरारें आई हैं।