मैं प्रेम की दीवानी! बिना शादी के रहने आ गई प्रेमी के घर, आखिरकार इश्क को मिला मुकाम

I am crazy about love! She came to live in her lover's house without marriage, love finally found its place.
I am crazy about love! She came to live in her lover's house without marriage, love finally found its place.
इस खबर को शेयर करें

पटना: विवाह के बंधन में बंधने की बात पर लड़का मुकर जा रहा था। शायद वो अपने घर वालों की सोच के आगे सहम जा रहा था। पारिवारिक दबाव के चलते प्यार को सात जन्मों के बंधन में बांधने से पीछे हट जा रहा था। दूसरी ओर प्रेम की दीवानी बनी लड़की लड़के की मजबूरी या अनदेखी को समझ नहीं पा रही थी। एक सप्ताह पहले लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहीं रहने लगी। घबरा कर लड़के ने घर छोड़ दिया। फिर लड़की के घरवाले और समाज का दबाव पड़ा तो प्यार को मुकाम हासिल हुआ।

आखिर में प्रेम की जीत
करजा थाना क्षेत्र की एक लड़की और जैतपुर ओपी क्षेत्र के एक लड़के का पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़के के परिवार वाले तैयार नहीं थे। इस पर लड़की एक सप्ताह पहले लड़के के घर पहुंच गई और वहीं रहने लगी। ये देख लड़का घबरा गया और घर वालों के डर से फरार हो गया।

लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। तब किसी अन्य राज्य में रह रहे लड़के के पिता को बुलाया गया। मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में महापंचायत हुई। काफी मान-मनौव्वल के बाद लड़का और स्वजन आदर्श विवाह के लिए राजी हो गए।
लड़का-लड़की का कई सालों से प्रेम संबंध
लड़के के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे
एक दिनलड़के के घर पहुंच गई लड़की
पंचायत ने कराया प्रेमी-प्रेमिका का विवाह

प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह
इसके बाद पंचों के साथ नरसिंह स्थान पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह कराया गया। शादी के बाद सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।