हरियाणा में महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, दोनों सलामत

In Haryana, a woman gives birth to a child on the road, both safe
In Haryana, a woman gives birth to a child on the road, both safe
इस खबर को शेयर करें

हांसी : हांसी के आंबेडकर कालोनी में एक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला की सड़क पर डिलिवरी के बाद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक जच्चा- बच्चा के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आंबेडकर कालोनी निवासी महिला रंजू देवी गर्भवती थी। शनिवार दोपहर उसकी सास बुढापा पेंशन निकलवाने के लिए बैंक गई थी। इसी बीच रंजू को प्रसव पीड़ा होने लगी। घर पर कोई अन्य नहीं होने के चलते रंजू देवी खुद ही अस्पताल की ओर जाने के लिए घर से बाहर आ गई। वह घर से बाहर किसी वाहन का इंतजार करने लगी तो इसी बीच उसे डिलिवरी हो गई।

रंजू की पीड़ा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने रंजू को संभाला। उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में पहुंचाया गया। जच्चा-बच्चा को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रंजू और उसके बच्चे की जांच की। इससे पहले इसी महीने हिसार में एक नाबालिग लड़की ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया था। सड़क पर डिलिवरी के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।