अभी-अभी: यूपी में बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, यहां देखें

इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है। आपको बता दें, संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सबसे पहले इंडिया टीवी को मिली है। बीजेपी उम्मीदवारों के नाम के लिए करीब 25 घंटे बैठक चली थी जिसके बाद लिस्ट बनी। इसमें 172 लोगों के नाम फाइनल हो चुके हैं। पहली लिस्ट में जाट और ठाकुर उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट मिला है, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, कैराना से मृगांका सिंह, थानाभवन शामली से सुरेश राणा, सरधना से संगीत सोम, आगरा उत्तर पुरुषोत्तम खंडेलवाल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, मुजफ्फरनगर से कपिल अग्रवाल, मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल आदि को टिकट मिला है। आप पूरी लिस्ट और सीटों की जानकारी नीचे वीडियो में देख सकते हैं।

समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट

सपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट कल जारी की थी। ट्वीट करते हुए कहा था कि, ‘समाजवादी पार्टी – राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन, उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन” उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 हेतु प्रत्याशियों की प्रथम सूची।’ कुल 29 प्रत्याशियों की इस सूची में सपा के 10 और रालोद के 19 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी यूपी में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी हैं। कांग्रेस ने इस बार करीब 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनावी मैदान में लड़ाने की ठानी है।

बता दें, उत्तर प्रदेश में इस्तीफा देने का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। योगी सरकार के मंत्रालय से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होंगे। हालांकि, इसकी घोषणा काफी पहले कर चुके थे। इनके साथ अन्य चेहरे भी दिख सकते हैं। मौर्य पार्टी छोड़ते वक्त बोले थे कि उनके साथ कई अन्य चेहरे 14 जनवरी को देखने को मिल सकते हैं।