- मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की अचानक हुई मौत, ऐसे लटकी मिली लाश - April 29, 2024
- दूसरी मंजिल से बस गिरने वाला था बच्चा, नीचे चादर खोले खड़े रहे लोग; तभी हो गया ‘चमत्कार’ - April 29, 2024
- भारत का पहला अरबपति, जो चलती गाड़ियों पर कब्ज़ा कर लेता था, अपनी कंजूसी के लिए बदनाम था। - April 29, 2024
शामली। शामली में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां तीन विधानसभाओं में से शामली विधानसभा सीट पर हुई अब तक की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तेजेन्दर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि पश्चिमी यूपी की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को पटखनी दी है। नाहिद हसन 26800 मतों से कैराना से चुनाव जीत गए हैं।
कैराना के अलावा बाकी की दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। तेजेन्दर सिंह अपने प्रतिद्वंदी सपा के प्रसन्न चौधरी से आगे चल रहे हैं। जबकि थानाभवन विधानसभा सीट से गठबंधन के उम्मीदवार अशरफ अली भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश राणा से आगे चल रहे हैं।