अभी अभीः सपा रालोद ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिये कहां से मिला किसको टिकट

इस खबर को शेयर करें


लखनऊ। विधासभा चुनाव के मद्देनजर सपा रालोद गठबंधन ने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। इसमें 19 रालोद के उम्मीदवार जबकि 10 उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। चूंकि अभी कई मुख्य ऐसी सीटें रह गई हैं जिन पर मंथन चल रहा है।

पिछले कई दिनों से रालोद की सूची जारी करने के लिए बात चल रही थी। माना जा रहा था कि पहले केवल रालोद की सूची जारी होगी पर गठबंधन ने संयुक्त रूप से सूची जारी की है। अभी पश्चिमी यूपी की कई अहम सीटें रह गई हैं जिन पर सीटें घोषित होनी हैं।

यह है सूची
क्रम विधानसभा प्रत्याशी दल
1. साहिबाबाद अमरपाल शर्मा सपा
2. मोदीनगर सुदेश शर्मा रालोद
3. धौलाना असलम चौधरी सपा
4. लोनी मदन भैया रालोद
5. हापुड़ गजराज सिंह रालोद
6. जेवर अवतार सिंह भड़ाना रालोद
7. बुलंदशहर हाजी युनूस रालोद
8. स्याना दिलनवाज खान रालोद
9. खैर भगवती प्रसाद सूर्यवंशी रालोद
10 . कौल सलमान शाहिद सपा
11. अलीगढ़ जफर आलम सपा
12. सादाबाद प्रदीप चौधरी गुड्डू रालोद
13. छाता तेजपाल सिंह रालोद
14 . गोवर्धन पीतम सिंह रालोद
15. बल्देव बबीता देवी रालोद
16. आगरा कैंट कुंवर सिंह वकील सपा
17. आगरा देहात महेश कुमार जाटव रालोद
18. फतेहपुर सीकरी ब्रिजेश कुमार चाहर रालोद
19. खैरागढ़ रौतान सिंह रालोद
20. बाह मुधसूदन शर्मा सपा
21. कैराना नाहिद हसन सपा
22. शामली प्रसन्न चौधरी रालोद
23. चरथावल पंकज मलिक सपा
24. पुरकाजी अनिल कुमार रालोद
25. खतौली राजपाल सिंह सैनी रालोद
26. नहटौर मुंशी राम रालोद
27. किठौर शाहिद मंजूर सपा
28. मेरठ रफीक अंसारी सपा
29. बागपत अहमद हमीद रालोद