शरीर पर लेडीज अंडरगारमेंट्स, हाथ भी बंधे; पंजाब में बैंक मैनेजर की ‘सुसाइड’ से सनसनी

Ladies undergarments on the body, hands also tied; Bank manager's 'suicide' creates sensation in Punjab
Ladies undergarments on the body, hands also tied; Bank manager's 'suicide' creates sensation in Punjab
इस खबर को शेयर करें

लुधियाना। लुधियाना से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। कथित आत्महत्या से तीन दिन पहले ही उसने अपना जन्मदिन मनाया था। शुक्रवार को उसका शव किराए के कमरे में शव फंदे पर लटका हुआ मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे और उसने शरीर पर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स थे। घटना शहर के अमरपुरा इलाके की है। मृतक की पहचान विनोद मसीह के रूप में हुई है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक ने बुलाई पुलिस

एचएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि मृतक विनोद मसीह केनरा बैंक में सीनियर मैनेजर था। वह मूलरूप से फिरोजपुर का रहने वाला था और यहां ट्रांसफर होकर आया था। यहां वह किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह बैंक मैनेजर ने नौकरी पर भी नहीं गया और घर के बाहर भी नहीं आया। मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद

एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर अंदर गए तो हैरान हो गए। बैंक मैनेजर विनोद मसीह का शव फंदे से लटका हुआ था। उसके हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहने हुए था। पुलिस ने तुरंत ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मौके से सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी है। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी पुलिस

मकान मालिक ने बताया कि विनोद ने तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। इसके साथ ही वह अपने रूम में खाना बनाने की बजाय ईसा नगरी में रहने वाले अपने रिश्तेदार सुलेमान के घर जाकर खाना खाता था। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है।