बिहार में विधायकों को मिलेगा 4 करोड़ का फंड, जानें किस राज्य के विधायक को कितना फंड?

MLAs in Bihar will get a fund of 4 crores, know how much fund the MLA of which state?
MLAs in Bihar will get a fund of 4 crores, know how much fund the MLA of which state?
इस खबर को शेयर करें

Bihar MLA-MLC Development Fund: बिहार सरकार ने राज्य के विधायक (MLA) और विधान परिषद सदस्यों (MLC) को हर साल मिलने वाले विकास निधि फंड को बढ़ा दिया है। पहले राज्य में विधायक और विधान परिषद सदस्यों को हर साल अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को कराने के लिए 3 करोड़ रुपए का फंड मिलता था। अब इस फंड को बढ़ाकर 4 करोड़ कर दिया गया है। बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को विधायक निधि फंड को बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी। कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि सरकार के इस फैसले से बिहार विधानसभा सदस्य और बिहार विधान परिषद सदस्य अब अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए चीफ मिनिस्टर लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (CMLADS) के तहत अधिक धन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

सचिव ने बताया- चालू वित्त वर्ष से प्रभावी होगी बढ़ोतरी

अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने आगे कहा कि यह प्रस्ताव राज्य सरकार की स्कीम और डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा कैबिनेट के समक्ष रखा गया था। प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है और यह चालू वित्त वर्ष से प्रभावी होगा। विधायक निधि फंड बढ़ाए जाने के बाद बिहार के 243 विधायकों हर साल अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को कराने के लिए 4 करोड़ की राशि मिलेगी।

देश के अन्य राज्यों में कितना है विधायक फंड

बिहार में विधायक निधि फंड बढ़ाए जाने के बाद अन्य राज्यों में विधायकों को मिलने वाले फंड के बारे में लोगों में उत्सुकता है। लोग यह जानना चाहते है देश के अन्य राज्यों में विधायकों को कितना फंड मिलता है। यहां जानिए देश के अन्य राज्यों में विधायक को मिलने वाले फंड के बारे में, नीचे देश के अलग-अलग राज्यों के विधायकों को मिलने वाले फंड से संबंधित टेबल दिया गया है। इस समय दिल्ली में विधायक को सर्वाधिक 10 करोड़ का फंड मिलता है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में विधायकों को मिलता फंड मिलता है-
राज्य फंड
दिल्ली 10 करोड़
अरुणाचल प्रदेश 5 करोड़
उत्तर प्रदेश 5 करोड़
महाराष्ट्र 5 करोड़
राजस्थान 5 करोड़
उत्तराखंड 5 करोड़
केरल 5 करोड़
तेलंगाना 5 करोड़
बिहार 4 करोड़
मध्य प्रदेश 3 करोड़
आंध्र प्रदेश 2 करोड़
तमिलनाडु 2 करोड़
हिमाचल प्रदेश 2 करोड़
कर्नाटक 2 करोड़
असम 2 करोड़
गुजरात 1,5 करोड़

क्या होता है विधायक फंड

भारत के कई राज्यों में विधान सभा के सदस्यों को स्थानीय क्षेत्र विकास कोष (MLA-LAD) मिलता है। इस कोष का इस्तेमाल प्रत्येक विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए करते हैं। विधायक फंड की राशि विधायकों को सीधे नहीं मिलती है। इस राशि से कोई भी विधायक अपने क्षेत्र में कोई विकास कार्य करने की सिफारिश करता है तब वह राशि संबंधित विभाग को दी जाती है।