मुजफ्फरनगरः सुबह किया था भाजपा का चुनाव प्रचार, दोपहर में नेता ने खुद को मारी गोली

Case registered against 250 people including Harendra Malik in Muzaffarnagar
Case registered against 250 people including Harendra Malik in Muzaffarnagar
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर एमएल गर्ग के बेटे ने मेडिकल स्टोर के अंदर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि काफी समय से वह अवसाद में चल रहे हैं।

यह है पूरा मामला
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रकाश चौक के निकट चौधरी चरण सिंह मार्केट में डॉक्टर एमएल गर्ग का क्लीनिक और साथ में ही मेडिकल स्टोर है। डॉक्टर एमएल गर्ग सेवानिवृत्त सीएमएस भी हैं और नई मंडी क्षेत्र में रहते है।

उनके 40 वर्षीय बेटे निधीशराज गर्ग भाजपा कार्यकर्ता हैं और मेडिकल स्टोर के संचालक भी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, निधीश शुक्रवार की सुबह करीब पौने दस बजे अपनी कार से मेडिकल स्टोर पहुंचे। उस समय मेडिकल स्टोर पर कोई कर्मचारी नहीं था।

कुछ ही देर में मेडिकल स्टोर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार पहुंच गए। उन्होंने तत्काल सिविल लाइंस थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बीच निधीश को भोपा रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती करा दिया।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की। मेडिकल स्टोर से फोरेंसिक टीम को निधीश का .32 बोर का लाइसेंसी पिस्टल मिला है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि निधीश के पिता डॉक्टर एमएल गर्ग ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें बताया है कि बेटे ने खुद गोली मार ली है। जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, गौरव स्वरूप समेत कई भाजपा नेता और शहर के गणमान्य लोग आनंद अस्पताल पहुंचे।

उधर, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, निधीश काफी समय से अवसाद में चल रहे है। संभवत: अवसाद के चलते ही उन्होंने गोली मारी है। अभी उनका आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया, मेडिकल स्टोर के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगे हैं। जांच के बाद सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली है। गोली मारने से पहले निधीश मेडिकल स्टोर के अंदर अकेले बैठे थे और मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे।

बात करते समय उन्होंने अचानक पिस्टल निकाल कर कनपटी से सटाकर गोली मार ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। वह किस से बात कर रहे थे। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया, पिस्टल में तीन गोली थी। एक गोली मैगजीन में और एक गोली पिस्टल के चैंबर से मिली है। तीसरी गोली नहीं मिली।

सुबह किया था प्रचार
मोहल्ले के लोगों ने बताया, निधीश ने शुक्रवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में अशोक बालियान के साथ मिलकर नई मंडी क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी किया था। प्रचार में शामिल लोगों को नाश्ता भी कराया। स्नान करने के बाद वह मंदिर भी गए।

घर से निकलते समय उन्होंने बेटे से कहा था कि वह जल्दी स्कूटी लेकर मेडिकल स्टोर आ जाए, क्योंकि निधीश को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलने के लिए जाना था।