- बारिश ने मचाई तबाही, 50 हजार से ज्यादा घर तबाह, 150 लोगों की मौत - April 27, 2024
- 1 May 2024 से बदल जाएंगे बैंकों से जुड़े ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर - April 27, 2024
- मुजफ्फरनगर में भगत सिंह रोड पर दुकान में लगी भयंकर आग, मची अफरा तफरी - April 27, 2024
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में शुक्रवार रात घेर में सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुटबा निवासी करीब 38 वर्षीय कृष्णपाल उर्फ नीटू पुत्र महीपाल शुक्रवार रात अपने घेर में सो रहा था। रात्रि में किसी समय उसके सिर में अज्ञात हत्यारे ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सुबह परिजन जब घेर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कृष्णपाल उर्फ नीटू अपनी चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा है। जानकारी पाकर परिजन व दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना के संबंध में मृतक के भाई संजीव ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।