ठंड की जकड़ में मुजफ्फरनगर, जानिए कब मिलेगी राहत

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। दिन का तापमान धून निकलने से 23.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रात और सुबह-शाम में अभी भी अत्यधिक सर्दी बनी है और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय छाए घने कोहरे से दो घंटे जीवन बाधित रहा।

जिले में बीता एक माह गलन भरी सर्दी से भरा रहा। अब जाकर दिन के समय में तेज धूप निकलनी प्रारंभ हुई है। हालत यह है कि अधिकतम तापमान यहां 23.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आम आदमी को दिन में गर्मी लगने लगी है। शाम ढलते ही अचानक सर्दी बढ़ रही है। रात में और सुबह में भी ठंड अत्यधिक है। सुबह-शाम और रात में सर्दी अभी भी राहत नहीं मिली है। जिले में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। नौ बजे के बाद मौसम खुला तो दिन में तेज धूप निकली। हालांकि ठंडी हवा अभी चल रही है। सर्दी के चलते सुबह-शाम में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।