12 साल बाद बना विपरीत राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगी धन की बारिश

Opposite Raja Yoga formed after 12 years, luck of these 4 zodiac signs will change, money will rain
Opposite Raja Yoga formed after 12 years, luck of these 4 zodiac signs will change, money will rain
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली : Viparita Raja Yoga : वैदिक ज्‍योतिष में गुरु ग्रह को देवगुरु का दर्जा दिया गया है। देवगुरु बृहस्‍पति एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। बीते 22 अप्रैल को गुरु ग्रह गोचर करके मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं। 12 साल बाद गुरु ने मेष राशि में प्रवेश किया है। मेष में गुरु गोचर से विपरीत राजयोग बन रहा है। ज्‍योतिष में विपरीत राजयोग को बहुत शुभ माना गया है। यह राजयोग खूब धन-दौलत और सुख दिलाने वाला है। आइए जानते हैं कि गुरु गोचर से बना विपरीत राजयोग इस बार किन राशि वालों को लाभ देगा।

विपरीत राजयोग देगा इन राशि वालों को बंपर लाभ
मिथुन राशि
Viparita Raja Yoga : गुरु गोचर के चलते बना विपरीत राजयोग मिथुन राशि वालों को बहुत लाभ देगा। इन जातकों को अचानक धन मिलेगा। पैसे आने के नए रास्‍ते बनेंगे। करियर में पदोन्‍नति मिलेगी। आय बढ़ेगी। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश के लिए भी समय अच्‍छा है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी गुरु के राशि परिवर्तन से बना विपरीत राजयोग खूब फल देगा। कामों में सफलता मिलती है। आय बढ़ेगी। कुछ जातक करियर में ऊंची छलांग लगा सकते हैं। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।

कन्या राशि
Viparita Raja Yoga : कन्‍या राशि वालों को यह विपरीत राजयोग बहुत लाभ देगा। कर्ज का बोझ हल्‍का होगा। नौकरी-व्‍यापार में सफलता मिल सकती है। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों को विपरीत राजयोग बहुत शुभ फल देगा। व्‍यापार करने वालों के तो वारे-न्‍यारे हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी ।अपनों के साथ आनंददायी समय बिताएंगे।