इन सेलेब्स के दिलों की धड़कन रह चुकी हैं Shraddha Kapoor, एक की तो…

Shraddha Kapoor has been the heartbeat of these celebs, for one thing
Shraddha Kapoor has been the heartbeat of these celebs, for one thing
इस खबर को शेयर करें

Shraddha Kapoor Dated These Celebs: श्रद्धा कपूर आज 35 की हो गई हैं। श्रद्धा ने ‘लव का द एंड’ के साथ शुरुआत की थी। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली बेटी हैं। श्रद्धा ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘आशिकी 2’ से रातोंरात शोहरत हासिल की थी। इस फिल्म ने उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान दिलाई थी। फिल्म को सभी उम्र के दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की सक्सेस के बाद श्रद्धा कपूर प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल के चलते भी चर्चा में रहीं। हरकोई श्रद्धा कपूर की लव-लाइफ को जानने के लिए बेताब था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे है जिनके दिल धड़कन श्रद्धा कपूर रही थीं। आइए देखें ये लिस्ट…

इन सेलेब्स के दिलों की धड़कन रह चुकी हैं Shraddha Kapoor, एक की तो…

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor)
कहा जाता है कि श्रद्धा कपूर अपने को-स्टार आदित्य रॉय कपूर को डेट कर चुकी हैं। ‘आशिकी 2’ के बाद दोनों ने ‘ओके जानू’ नाम की एक और फिल्म में भी काम किया। उन्होंने कभी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया लेकिन पांच साल के रिश्ते के बाद दोनों अलग हो गए। Also Read – आमिर खान-श्रद्धा कपूर से भी कॉन्टेक्ट में थी रिया चक्रवर्ती, इतनी बार की थी फोन पर बात, हुआ बड़ा खुलासा !!

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)
श्रद्धा कपूर ने फरहान अख्तर के साथ ‘रॉक ऑन 2’ में काम किया था। वह फिल्म में लीड रोल में थीं। ‘बागी’ सक्सेस बैश में दोनों को साथ देखा गया था इसलिए दोनों के रिश्ते की चर्चा जोरों पर थी। कथित तौर पर दोनों के लिए चीजें एक कड़वे नोट पर समाप्त हुईं।

वनराज जावेरी (Vanraj Zaveri)
अफवाह है कि श्रद्धा कपूर ने वनराज जावेरी को डेट किया था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों स्कूल टाइम से फ्रेंड थे और दोनों ने पांच साल तक डेट किया जब तक श्रद्धा कपूर ने आगे की पढ़ाई के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी के लिए उड़ान नहीं भरी तो दोनों के रिलेशनशिप की कहानी वो खत्म हो गई।

रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha)
फरहान अख्तर के साथ ब्रेक-अप के बाद श्रद्धा का नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ जोड़ा गया। दोनों की कई बार मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया है। इतना ही नहीं रोहन और श्रद्धा की शादी की खबरें भी खूब चर्चा में रही हैं।