- छत्तीसगढ़ मेंभीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 8 की दर्दनाक मौत, 23 घायल - April 29, 2024
- आज छत्तीसगढ़ में सियासी समीकरण साधेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं का रहेगा जमावड़ा - April 29, 2024
- छत्तीसगढ़ में फिर एनकाउंटर, एक नक्सली ढेर; हथियार भी बरामद - April 29, 2024
पानीपत। हरियाणा के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। हरियाणा में पेट्रोल पंप के ऑपरेटरों द्वारा की जा रही हड़ताल 15 अगस्त तक के लिए स्थगित हो गई है। एसोसिशन की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। दरअसल हरियाणा में प्राइवेट पेट्रोल पंप डीलरों ने कल यानी 30 और 31 मार्च को सभी प्राइवेट पेट्रोल पंप बंद रखने का एलान किया था। यह हड़ताल कमीशन न बढ़ाने को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा ने द्वारा किया गया था।
दो दिन के लिए होती हड़ताल
मिली जानकारी के मुताबिक, डीलरों ने कल यानी 30 मार्च को सुबह पांच बजे से लेकर एक अप्रैल सुबह पांच बजे तक पेट्रोल पंप के कर्मचारी हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी। इस बीच प्रदेश में सिर्फ सरकारी पंप ही खुले रहते।हड़ताल की वजह से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता।
लंबे अरसे से कर रहे कमीशन बढ़ाने की मांग
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि गए सात सालों में सरकारी तेल एजेंसियों द्वारा पंप डीलरों के कमीशन में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यही कारण है कि हड़ताल की घोषणा की गई। पेट्रोल पम्प डीलर्स का कहना है कि वह लंबे अरसे से लगातार सभी पेट्रोल पम्प डीलर्स सरकारी एजेंसियों से तेल कमीशन में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी बात को नहीं तवज्जों नहीं दे रही। ऐसे में उन्होंने स्ट्राइक का एलान किया। बहरहाल, एसोसिएशन की बैठक के बाद पेट्रोल पंप डीलरों ने हड़ताल को 15 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है।