सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल यूपी में संगठन महामंत्री, कर्मवीर झारखंड में महामंत्री नियुक्त

Sunil Bansal appointed as National General Secretary, Dharampal, Organization General Secretary in UP, Karmaveer appointed General Secretary in Jharkhand
Sunil Bansal appointed as National General Secretary, Dharampal, Organization General Secretary in UP, Karmaveer appointed General Secretary in Jharkhand
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को पदोन्नत कर पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड के महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में पार्टी का महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को महामंत्री संगठनों के तबादलों के आदेश जारी किए। उत्तर प्रदेश के सह संगठन मंत्री कर्मवीर को झारखंड में महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।

बिजनौर के मूल निवासी धर्मपाल 1990 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक रहे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अभाविप संगठन मंत्री रहे। जुलाई 2017 में उन्हें झारखंड में भाजपा का महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव 2020, असम विधानसभा चुनाव 2021 और 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी धर्मपाल को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने और 75 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। ऐसे में धर्मपाल सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।