मांग भराई के दौरान चीख पड़ी दुल्हन, दूल्हे के इस अंग को देखकर किया शादी से इंकार

इस खबर को शेयर करें

आगरा: Bride Denied for Marry इन दिनों शादी और शादी से जुड़ी रस्मों की खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो और खबरों में कभी दूल्हा-दुल्हन के बीच नोक झोंक देखने को मिलता है तो कभी दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी सामने आती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा सामने आया है, जहां दुल्हन ने मांग भराई की रस्म के बाद शादी से इंकार कर दिया।

Bride Denied for Marry मामला शनिवार का है, जैतपुर कस्बे के एक मैरिज होम में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बारातियों का जोरदार स्वागत किया। लड़की वालों ने बारातियों की खूब आवभगत की। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। शांति पूर्वक जयमाल निपटने के बाद दूल्हा और दुल्हन सात फेरे लेने के लिए मंडप के नीचे पहुंचे। यहां दुल्हन की मांग भराई की रस्म शुरू हुई। दूल्हा जैसे ही दुल्हन मांग भरने के लिए बढ़ा तो दुल्हन की चीख निकल पड़ी। दुल्हन ने दूल्हे के हाथ को देखकर भड़क गई। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला थाने से लेकर पंचायत तक पहुंचा लेकिन बात नहीं बन पाई। बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी के युवक का रिश्ता जैतपुर की युवती से तय हुआ था। शनिवार की शाम जैतपुर में बारात आयी थी। शादी की रश्में हुई। जयमाला का कार्यक्रम भी धूमधाम से हुआ। बारात की खूब खातिरदारी हुई थी। रात में दूल्हा-दुल्हन ने फेरे भी ले लिए। विदाई से पहले दुल्हन की मांग भराई की रश्म हो रही थी। जैसे ही मांग भरने के लिए दूल्हे ने हाथ में सिंदूर लिया। दूल्हे की एक हाथ की कटी हुई तर्जनी उंगली पर दुल्हन की नजर पड़ गयी। उसने शादी से इनकार कर दिया।

वर पक्ष की ओर से सफाई दी गई कि बिजली के करंट से दूल्हे की उंगली कट गई थी। वर और कन्या पक्ष के समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। सुलह के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायतों का दौर हुआ लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दुल्हन ने किसी की नहीं मानी। आखिरकार वर पक्ष बारात बैरंग लेकर लौट गया। इस संबंध में एसओ जैतपुर मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी लेकिन दूल्हे की उंगली कटी होने की वजह से पंचायत में सुलह नहीं हो सकी और बारात वापस लौट गई।