जुड़वां बहनों की एक ही लड़के से शादी: IT प्रोफेशनल्स हैं दोनों दुल्हन, अब दूल्हे पर केस दर्ज

Twin sisters marry same boy: Both brides are IT professionals, now case filed against groom
Twin sisters marry same boy: Both brides are IT professionals, now case filed against groom
इस खबर को शेयर करें

मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली। शुक्रवार को मालशिरस में यह शादी हुई। दोनों बहनें IT इंजीनियर हैं। वो बचपन से ही दोस्तों की तरह रहीं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने अतुल नाम के लड़के से शादी का फैसला किया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं, क्या यह शादी कानूनी तौर पर जायज है? फिलहाल, पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है। मूल रूप से वह मालशिरस तालुका का रहने वाला है। पिंकी और रिंकी के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बहनें मां के साथ मालशिरस तालुका में आकर रहने लगीं।

ऐसे जुड़वां बहनों के करीब आया अतुल
पिता की मौत के बाद से बहनों की मां भी बीमार रहने लगीं। कुछ दिनों पहले उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस दौरान अतुल ने उनकी मां को अस्पताल ले जाने में मदद की। फिर धीरे-धीरे अतुल, पिंकी और रिंकी के करीब आ गया। अब तीनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली है।

इनकी शादी का वीडियो वायरल हुआ तो ही एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे के खिलाफ धारा 494 के तहत केस दर्ज कर लिया।