मेरठ में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने दिया वेस्ट यूपी को बड़ा तोहफा, जानकर होंगे हैरान

In Meerut, Union Minister Sanjeev Balyan gave a big gift to West UP, you will be surprised to know
In Meerut, Union Minister Sanjeev Balyan gave a big gift to West UP, you will be surprised to know
इस खबर को शेयर करें

मेरठ। मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, शामली, मेरठ, बिजनौर, हापुड़ और सहारनपुर के किसानों को जोड़कर एक नई हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादन कंपनी बनाई गई है। यह कोऑपरेटिव संस्था किसानों को बिचौलियों से बचाते हुए उनके उत्पादन का पूरा लाभ देगी। अभी मदर डेयरी के माध्यम से यह कोऑपरेटिव गांव से दूध का एकत्र कर रही है। धीरे- धीरे यह संस्था खुद अपने पैरों पर खड़ी होने के बाद काम करेगी।

पराग डेयरी अब मृतप्राय

केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने यह बात कही। परतापुर बाईपास मंगलम आडिटोरियम सुभारती में संस्था के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक दूध उत्पादन हो रहा है। पराग डेयरी प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक तरह से मृतप्राय हो गई है। ऐसे में किसानों को एक नई कोआपरेटिव की जरूरत है। इस तरह से अमूल्य कोआपरेटिव है उसी तरह से हरीत प्रदेश दुग्ध उत्पादन कंपनी को विकसित किया जाएगा।

4500 वेटेनरी एंबुलेंस

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में 4500 वेटेनरी एंबुलेंस शुरू किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 450 एंबुलेंस काम करेंगे। जून से एंबुलेंस टोल फ्री नंबर पर उपलब्ध होगी। इस पर फोन करने पर एम्बुलेंस किसानों के पास आधे घन्टे में पहुँचेगी। उनके पशुओं का इलाज करेगी। कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल,राज्यसभा सदस्य विजय पाल सिंह तोमर, बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह, राज्यसभा की सदस्य कांता कर्दम, कैराना लोकसभा के सदस्य प्रदीप कुमार और मदर डेयरी और एंड डीवीडी के अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में किसान भी उपस्थित रहे।

ये लोग रहे शामिल

हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादक कंपनी के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बालियान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल राज्यसभा सदस्य कान्ता कर्दम, सांसद भोला सिंह, राज्यसभा सदस्य विजय पाल सिंह तोमर, सांसद प्रदीप कुमार चौधरी और अध्यक्ष मीनेश शाह आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह के संबोधन के समय आडिटोरियम में बैठे एक किसान ने सवाल उठाया कि जंगल में जो गाय घूम रहीं हैं उनका क्या होगा। इससे किसान परेशान हैं। इसके बाद उस व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड ने बाहर कर दिया।