पटना टू रांची के बीच इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, क्या है शेड्यूल और टाइमिंग

Vande Bharat train will run between Patna to Ranchi from this day, what is the schedule and timing
Vande Bharat train will run between Patna to Ranchi from this day, what is the schedule and timing
इस खबर को शेयर करें

पटना: पटना टू रांची आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का संचालन शुरू होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ‘वंदे भारत’ की सर्विस शुरू होने के बाद यात्री महज 7 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। भारतीय रेलवे के इस कदम से यात्रियों को आने-जाने में काफी आराम मिलेगा। वंदे भारत से यात्रा में दूसरे ट्रेनों के मुकाबले कम समय लगेगा।

25 अप्रैल से चलेगी ये ‘वंदे भारत’
पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट 2023-24 में ऐलान किया गया था। अब इस ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है, 25 अप्रैल से ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय बजट में गया से हावड़ा रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया। बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची का सफर अब नई वंदे भारत ट्रेन से महज 7 घंटे में पूरा हो जाएगा। ट्रेन के शेड्यूल पर नजर डालें तो ये हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

ये रहेगी ट्रेन की टाइमिंग
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन 25 अप्रैल को सुबह 06:45 बजे पटना से चलेगी और दिन में 01:45 पर हटिया स्टेशन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन दिन में करीब 02:30 बजे पटना के लिए रवाना होगी और रात करीब 09:30 बजे ये अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचेगी। हालांकि, अभी टाइमिंग को लेकर रेलवे की ओर से कंफर्मेशन आनी बाकी है। यही वजह है कि अभी टिकट बुकिंग शुरू नहीं हो पाई है।

पटना टू रांची आने-जाने में लगेंगे कम समय
पटना-रांची वंदे भारत शुरू होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी कम समय लगा करेगा। अभी पटना टू रांची के लिए चार ट्रेनें चल रही हैं। वहीं वंदे भारत ट्रेन की स्पीड और टाइमिंग भी लोगों के लिए काफी हेल्पफुल रहेगी। बताया जा रहा कि ये ट्रेन नए रूट पर चलेगी। इस ट्रेन के स्टाफ और लोको पायलट को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जा रही।

दो और वंदे भारत ट्रेन चलाने का है प्लान
एक और वंदे भारत ट्रेन बिहार की राजधानी पटना को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से जोड़ेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द पटना से हावड़ा रूट पर चलाई जाएगी। जिससे यात्रियों को रूट पर भी कम समय में आवाजाही का फायदा मिलेगा। इससे गया और आसपास के लोगों को पश्चिम बंगाल जाने में सुविधा होगी।