राजस्थान की नाबालिग लड़की को कोठे पर बेच आया प्रेमी, देह व्यापार की आग में झोंका

Weather will change again in Rajasthan, it may rain in next 2 days, IMD gave this big warning
इस खबर को शेयर करें

आगरा: अच्छी जिदंगी का सपना दिखाने वाला प्रेमी दगाबाज निकला। उसे ताजगंज क्षेत्र की बदनाम गलियों में बेच गया। यहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। एक एनजीओ की मदद से एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने उसे मुक्त कराया है। पुलिस ने कोठे से 3 युवक और दो महिलाओं को पकड़ा है। कोठा संचालिका मौके से फरार हो गई। किशोरी से पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान बूंदी की रहने वाली 17 साल की किशोरी 10 दिन से रेड लाइट एरिया बसई में कैद थी। उसे आकाश नाम का युवक कोठा संचालिका नूतन को बेच गया था। यहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। फ्रीडम फर्म एनजीओ ने एएचटीयू को इसकी जानकारी दी। इस पर थाना ताजगंज पुलिस को शामिल कर संयुक्त टीम ने शनिवार को रेड लाइट एरिया में छापा डाला।

एसीपी सदर पीयुष कांत ने बताया कि किशोरी को मुक्त कराया है। इसके अलावा 3 युवक और दो महिलाएं भी पकड़ी गईं, लेकिन कोठा संचालिका नूतन मौके से फरार हो गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि नूतन उससे जबरन देह व्यापार करा रही थी। आकाश उसे यहां छोड़ गया था। मामले में कार्रवाई जारी है।

आधा हिस्सा लेती थी नूतन

किशोरी ने पुलिस को बताया कि कोठे पर एक युवती भी रहती है। वह भी देह व्यापार में लिप्त है। युवती ने किशोरी से कहा था कि यहां से भागना मुश्किल है। ये लोग जान से मार देते हैं। किशोरी ने पुलिस को बताया कि जो भी ग्राहक यहां आता था। उसके आधे पैसे नूतन अपने पास रख लेती थी। पुलिस ने कोठे से दीपक, फैजान, और आदिल नाम के 3 युवक पकड़े हैं। 25 और 35 साल की दो महिलाएं भी पुलिस ने हिरासत में ली हैं। किशोरी से पूछताछ की जा रही है।

10 दिन से कैद थी किशोरी

किशोरी ने बताया कि उसके पिता बीमार रहते हैं। पिता के इलाज के लिए आकाश ने मां को उधार पैसे दिए थे। आकाश उसके घर आया करता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आकाश ने उसे प्यार के झूठे सपने दिखाए। बहाने से उसे आगरा ले आया। यहां वह 10 दिन पहले उसे छोडकऱ चला गया था। किशोरी ने पुलिस और एनजीओ को अपनी दर्द भरी कहानी बताई है। वह 10 दिनों से यहां कैद थी।